फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुबह बादलों ने बढ़ाई ठिठुरन, दोपहर की धूप ने दी राहत; 27 नवंबर तक बदलेगा मौसम

Sun, 22 Nov 2026 11:30 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में मौसम के बदलते मिजाज के बीच सुबह और शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं जबकि दोपहर में धूप से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक आनंद लेते - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और आसपास क्षेत्रों में शनिवार सुबह बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 27 नवंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं। उधर, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं और चने की बोआई जल्द पूरी करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद के अनुसार, जम्मू में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में भद्रवाह सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज हुआ। बनिहाल में 5.3 और कटड़ा में 12.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। पहलगाम, कुपवाड़ा और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।गेहूं और चने की बोआई का आखिरी मौका

कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलबीर गोत्रा ने बताया कि गेहूं और चने की बोआई के लिए मौसम अनुकूल है। किसानों के पास बोआई पूरी करने के लिए करीब एक सप्ताह का समय बचा है। उन्होंने खेतों में पर्याप्त नमी होने पर जल्द गेहूं की बोआई पूरी करने की सलाह दी।इन क्षेत्रों में इतना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम 
  • श्रीनगर 16.6 2.0 
  • पहलगाम 14.2 0.4 
  • कुपवाड़ा 16.2 0.8 
  • गुलमर्ग 10.8 0.4 
  • बटोत 19.0 7.1 
  • बनिहाल 18.9 5.3 
  • कटड़ा 23.0 12.6 
  • भद्रवाह 18.8 3.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें