निदेशक ग्रामीण विकास विभाग शहनाज अख्तर ने बिश्नाह खंड विकास कार्यालय का दौरा किया है। इस मौके पर उन्होंने खंड कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और बताया कि क्षेत्र के विकास कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नए प्लान के अंतर्गत भी विचार-विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समय पर संपन्न करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चक लाला में बंद पड़ा एसएलआरएम प्रोजेक्ट का मामला उनके संज्ञान में मीडिया द्वारा लाया गया है। जिसका वह निजी तौर पर आने वाले दिनों में दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि रोजगार मुहैया करने वाला करोड़ों का प्रोजेक्ट किन कारणों से बंद हुआ है। उस पर जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहां की इतना बड़ा प्रोजेक्ट ग्रामीण विकास विभाग की अपनी संपदा है। जिसे पुन: बहाल करने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बिश्नाह सोनिया देवी, एसीडी राजेश अगस्तम, पंचायत इंस्पेक्टर केवल कृष्ण मौजूद रहे।