अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के तहत जम्मू नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने रेलवे स्टेशन, पार्किंग, मंदिरों और प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
अमरनाथ यात्रा अगले माह शुरू होनी है। इसको लेकर नगर निगम की तरफ से शहर के प्रमुख स्थानों,मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर करने की रणनीति बनाई गई है। इस दिशा में काम भी तेजी से शुरू हो चुका है। कार्यों को जमीनी स्तर पर देखने के लिए नगर निगम आयुक्त डा. देवांश यादव ने दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त डा. देवांश यादव ने जम्मू रेलवे स्टेशन, जेडीए पार्किंग बहू प्लाजा, नानक नगर, गांधी नगर, बांके बिहारी मंदिर और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर ठहरने वाले तीर्थयात्रियों के लिए स्वच्छता,सार्वजनिक शौचालय व अस्थायी आवास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नगर निगम आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारीयह सुनिश्चित करें कि आसपास पूरी स्वच्छता हो,सफाई लगातार की जानी चाहिए।
जो भी बेहतर से बेहतर सुविधाएं तीर्थयात्रियेां के लिए की जा सकें वह की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जो भी प्रमुख स्थल हैं उनके पास स्वच्छता का वातावरण बने इसके लिए हमारी जिम्मेदारी है। जो कमियां हैं उनको जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अब्दुल सत्तार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा, कार्यकारी अभियंता (परियोजना) लोकेश गुप्ता और मुख्य परिवहन अधिकारी धर्मवीर सिंह मौजूद थे।