फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: तिरंगे में रंगने लगा शहर, गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां फाइनल स्टेज पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 17 Jan 2026 12:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर गणतंत्र दिवस की तैयारियों में पूरी तरह रंगने लगा है, जहां एमए स्टेडियम में छात्रों, एनसीसी और सुरक्षा बलों का मार्च पास्ट अभ्यास जारी है। प्रशासन ने सजावट, सुरक्षा, ट्रैफिक और आपातकालीन इंतजामों को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले एमए स्टेडियम के बाहर ड्यूटी पर सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शहर तिरंगे के रंग में रंगना शुरू हो गया है। कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। परेड के लिए एमए स्टेडियम में अभ्यास चल रहा है। इससे सुरक्षा बल, एनएसएस, एनसीसी व छात्रों का दल रोजाना पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चे मार्च पास्ट, राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तिरंगा लाइट से सजावट शुरू कर दी गई है। कला केंद्र में झांकियों को तैयार किया जा रहा है।

विभिन्न विभागों व संस्थानों के कारीगर आकर्षक मॉडल बनाने का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय महत्व के विषयों, जम्मू-कश्मीर की संस्कृति व विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली झांकियां गणतंत्र दिवस पर दिखाई जाएंगी। सुरक्षा एजेंसियों ने भी प्रबंधों को लेकर रणनीतियां मजबूत की हैं। मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमए स्टेडियम में लगेंगे वाटरप्रूफ टेंट, हीटिंग का भी होगा इंतजाम
गणतंत्र दिवस पर एमए स्टेडियम में चौबीस घंटे फील्ड स्टाफ मौजूद रहेगा। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट और हीटिंग के इंतजाम होंगे। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने यह निर्देश शुक्रवार को दिए हैं। उन्होंने आईजी भीम सेन टूटी के साथ समारोह के सुरक्षा इंतजाम जांचे।

मंडलायुक्त ने कहा, जिन विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे आपस में विभागीय तालमेल बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए किए सभी काम तय समय पर पूरे कर लें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, तलाशी पॉइंट्स, ट्रैफिक मैनेजमेंट, बैठने की योजना, पोस्टर, फूलों की सजावट, साफ-सफाई, रोशनी, बिजली और पानी की सप्लाई, प्रतिभागियों और नागरिकों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट सेवा, आग लगने की आपातकालीन योजना, मेडिकल सुविधाओं, एम्बुलेंस और अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें