फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पिलाई गईं जिंदगी की दो बूंदें

Mon, 23 Feb 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले भर में पांच साल तक की आयु के बच्चों को जिंदगी की बूंदें पिलाई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में गैरसरकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी योगदान दिया। वहीं इस बार ज्यादा ध्यान कंडी और पहाड़ी गांवों पर दिया जा रहा, ताकि कोई भी बच्चा छूटे नहीं।
विज्ञापन


जिले के सांबा, रामगढ़ व पुरमंडल आदि में लगभग पचास हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य अधिकारी डा. अंजू बाला ने बताया कि जिले में कुल 51856 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। करीब 80 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई। डीसी शीतल नंदा ने रामगढ़ हेल्थ सेंटर में दवा पिलाई।

सीएमओ डा. करतार चंद, बीएमओ रामगढ़ डा. बीएल चौधरी सहित अन्य स्टाफ  उपस्थित थे। डिप्टी कमिश्नर ने अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने की हिदायत दी। बीएमओ ने बताया कि पीएचसी रामगढ़, आपातकालीन अस्पताल विजयपुर, पीएचसी गुड़ा सलाथिया, पीएचसी नंदपुर सहित 25 सब सेंटरों के तहत आने वाले गांवों में 94 पोलियो बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन


इनमें 15 हजार के करीब बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। रामगढ़ में पल्स पोलियो का पहला चरण सफल रहा है। डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ  और कर्मचारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स, आशा वर्कर्स सहित 384 कर्मियों ने योगदान दिया। मोबाइल टीमों ने भी घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की बूंदें पिलाईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें