फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी ताकतों पर नकेल कस रही केंद्र सरकार

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गा नगर में बैठक करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा। स्त्रोत संंगठ
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गा नगर में संगठन की बैठक ली। इसमें कहा कि देश के अंदर आतंकी ताकतों पर नकेल कसने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रयासों के साथ जमीनी स्तर पर विकास के लिए कार्यकर्ता समर्पित होने चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आतंकवाद पर अंकुश लगाने, आतंकवादियों के ठिकानें, रणनीति को बेअसर करने के प्रयास में जुट गई है। जल्द ही आतंकवाद के समर्थकों पर पूरी तरह नकेल कस दी जाएगी। जम्मू और कश्मीर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी ताकत के साथ कार्रवाई कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे समाज की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं के विकास में अपना योगदान दें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर नंद किशोर, राजीव पंडिता, चैन भट्ट, रवीश मेंगी,पंकज पाधा, रोहित गंजू, कपिल सिंह चिब आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें