फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पुराने रंगरूप में लौटेगा मुबारकमंडी का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ऐतिहासिक धरोहर मुबारकमंडी के एकमात्र भवन के जीर्णोद्धार में चार साल का समय लग गया। भवन की ऊपरी छत की सतह पर होने वाले खत्मबंदी का काम पूरा हो चुका है। वहीं, मुबारकमंडी परिसर में स्थित एक भवन के जीर्णोद्धार में इन दिनों बिजली के उपकरण लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस धरोहर के  जीर्णोद्धार के काम में जहां गंभीरता बरती जा रही है वहीं, इसकी प्राचीन शिल्प कला एवं इसके निर्माण कला में किसी प्रकार का अंतर न होने पाए, मुबारकमंडी हेरिटेज सोसाइटी जम्मू द्वारा इस पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि दिसंबर-2006 में मुबारकमंडी हेरिटेज सोसाइटी की स्थापना हुई। इसके बाद 2008 तक मुबारकमंडी के ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार को लेकर डीपीआर तैयार करवाए गए। वहीं, भवन के जीर्णोद्धार में चार साल का समय लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

अब लगवाए जा रहे हैं बिजली के खास उपकरण

अंडर टूरिज्म डेस्टिनेशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से मुबारकमंडी की इमारत जीर्णोद्धार के लिए 4.37 करोड़ की मंजूरी मिली। इसके बाद भारतीय पुरातत्व विभाग के द्वारा 3.52 करोड़ की लागत से इस एकमात्र बड़ी इमारत का जीर्णोद्धार करवाया गया और इसकी छत की ऊपरी सतह पर खत्मबंदी का काम बड़ी बारीकी से 44.1 लाख की लागत से करवाया गया।

वहीं, मुबारकमंडी हेरिटेज सोसाइटी जम्मू की ओर से अन्य बाकी 24 बड़ी इमारते हैं जिनका जीर्णोद्धार करवाया जाना बाकी है। बताया जा रहा है कि भारतीय पुरातत्व विभाग के द्वारा मुबारकमंडी की सभी इमारतों सहित अन्य परिसरों का काम करवाया जाएगा।

गौरतलब है कि इन दिनों मुबारकमंडी परिसर में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा रामलकोट, गड़वई खाना तथा बड़ी ड्यूढ़ी के जीर्णोद्धार का काम जारी है, जिसकी लागत 17.45 करोड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें