फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अरनियां सेक्टर में दागे मोर्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को किया गया सीजफायर उल्लंघन का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। जानकारी के अनुसार जम्मू में अरनिया सेक्टर में रात भर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई है। रात 7:30 बजे शुरु हुई यह फायरिंग सुबह 5:30 बजे तक चली।
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान ने अरनियां सेक्टर के देवीगढ़ साईं और भुलचक गांवों में पाकिस्तान के रेंजरों ने आधी रात के बाद जमकर मोर्टोरों से हमला किया गया है। इन हमलों में इन दोनों गावों के कई घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।

इस हमले में एक घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। वहीं रात भर चली इस फायरिंग में तीन और लोग जख्मी हुए है। इन सभी लोगों को जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 अक्टूबर को पाकिस्तानी ने की थी गोलीबारी

इन हमलों में घायल होने वालों में अर‌न‌ियां सेक्टर के कुकू द कोटे गांव के दीवान चंद(70) को बांयी आंख में गोली लगी है। एक दस साल के लड़के को भी पैर में गोली लगी है। इन सभी को जीएमसी लाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2 अक्टूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग को घायल हो गए थे। भारत की ओर से इसका जवाब दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें