फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के शव मिले

Sun, 19 Jul 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा से आठ किलोमीटर दूर लगभग आधी रात को तीन पशुओं के शव मिलने से लोगों ने जमकर हंगामा किया। शनिवार की देर रात हुए बवाल के बाद घंटों जम्मू-कटड़ा मार्ग पर यातायात ठप रहा। मौके पर जमा ग्रामीण दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वे नहीं माने और मौके पर ही डटे हुए थे। एसडीएम अनिल चंदेल ने ग्रामीणोें को आश्वासन दिया कि पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार कटड़ा के मयादी के पास तीन पशु मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। देखते ही देखते गांव कंडयार और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। शनिवार की रात 11:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


सूचना पाकर कटड़ा के एसडीएम के अलावा एसपी कटड़ा सुमित कोतवाल, एसडीपीओ अशोक शर्मा और एसएचओ कुलदीप कृष्ण भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियोें के अनुसार आरंभिक जांच में यह दुर्घटना का मामला भी लग रहा है। पशु विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।

पशुओं के शवों की जांच की है। पशुओं का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। पशुओं के शव देर रात पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी अस्पताल ले जाए गए। कटड़ा आने-जाने वाले वाहनों को अन्य मार्ग से निकाला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें