फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरिंदर चौधरी का पलटवार, बोले- सतीश अब्दुल्ला कहने वाली भाजपा अब क्यों बहा रही घड़ियाली आंसू?

Fri, 30 Oct 2026 12:38 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंत्रिमंडल में जम्मू संभाग की अनदेखी के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सतीश शर्मा को हटाए जाने पर भाजपा अब घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि नेकां ने जम्मू को हिंदू उपमुख्यमंत्री देकर सम्मान दिया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंत्रिमंडल में जम्मू के हिंदू नेताओं की अनदेखी के भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने वीरवार को कहा कि निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर भाजपा अब घड़ियाली आंसू बहा रही है। कल तक वे कैबिनेट में थे तो यही भाजपा उन्हें ‘सतीश अब्दुल्ला’ और हमें ‘सुरिंदर अब्दुल्ला’ कहती थी।

विज्ञापन
Trending Videos

जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पास आग से प्रभावित शिव मार्केट का दौरा करने पहुंचे चौधरी ने कहा कि नेकां ने एक हिंदू नेता को उपमुख्यमंत्री बनाकर जम्मू को सम्मान दिया है। सरकार में उपमुख्यमंत्री दूसरा सबसे बड़ा पद होता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने हमें और सतीश शर्मा को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

भाजपा ने हम दोनों को मंत्रिमंडल से हटवाने की कोशिश की थी और उन्हें जयचंद तक कहा था। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी के नेशनल कॉन्फ्रेंस को ‘मुस्लिम कॉन्फ्रेंस’ बताने के बयान पर चौधरी ने सवाल किया कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की बात करती है लेकिन क्या देश भर में अपनी सरकारों में या केंद्र में एक भी मुस्लिम को मंत्री, या उपमुख्यमंत्री बनाया है?
भ्रष्टाचार के सबूत दे भाजपा... भाजपा को चुनौती दी कि वे मुझ पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करें। साथ ही, यह भी पूछा कि भाजपा के अपने नेताओं के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसका स्रोत क्या है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता सुनील सेठी पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

बोले...मैं जाट हूं, भाजपा बताए वह किन समुदायों को हिंदू मानती है
चौधरी ने अपनी जातीय पहचान पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जाट होने से उनकी हिंदू या डोगरा पहचान कम नहीं होती। उन्होंने सवाल किया कि यदि जम्मू में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी डोगरा हो सकते हैं तो जाट समुदाय से आने वाले नेता की हिंदू और डोगरा पहचान पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? अगर हम हिंदू नहीं हैं तो भाजपा को बताना चाहिए कि वह किन समुदायों को हिंदू मानती है और किन जातियों को सनातन धर्म का हिस्सा मानती है। उन्होंने कहा कि मैं माता वैष्णो देवी और माता दुर्गा का भक्त हूं। टिप्पण्यिों से पूरे जाट समुदाय की पहचान पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें