फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेडियो तरंगों के माध्यम से मौसम की जानकारी देगा गुब्बारा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू से प्रक्षेपित किया गया यह आधुनिक यंत्रों से लैस गुब्बारा
विज्ञापन

मोहाली, चंडीगढ़ में इस गुब्बारे को स्वदेशी तकनीक से किया गया है विकसित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, इसरो और केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के बीच हुए समझौते के तहत बुधवार को विश्वविद्यालय के सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र से रेडियोसॉन्ड प्रक्षेपित किया गया। रेडियोसॉन्ड और कुछ नहीं, बल्कि रेडियो तरंगों के माध्यम से मौसम की जानकारी देने वाला गुब्बारा है, जो आधुनिक यंत्रों से लैस है।इस रेडियोसॉन्ड को ग्राउंड स्टेशन सेमी कंडक्टर प्रयोगशाला (एससीएल), मोहाली, चंडीगढ़ में स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। यह सेंसर और जीपीएस रिसीवर मॉड्यूल का इस्तेमाल करके संबंधित स्थान का तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवा की गति, दिशा, ऊंचाई आदि मापता है। इसमें जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है, उसे इंडियन रेडियोसॉन्ड सॉफ्टवेयर (इंड्रोस) कहा जाता है।
विज्ञापन

रेडियोसॉन्ड से एकत्रित डाटा जलवायु परिवर्तन, वायुमंडलीय अध्ययन और अंतरिक्ष अनुसंधान से संबंधित मौसम संबंधी अध्ययन में काम आएगा। इस दौरान इसरो के वैज्ञानिक डॉ. हरीफ बाबा, सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र के संयोजक प्रो. विनय कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. राकेश कुमार झा, डॉ. संजीव यादव, डॉ. हनीत कौर, महक महाजन, बंधन वर्मा, आयशा बंधारी, अंतुषा डोगरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें