हंदवाड़ा मामले में नाबालिग लड़की की मां की ओर से दायर याचिका में सेना ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर एस सुरेश के माध्यम से मंगलवार को अपना उत्तर प्रेषित किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एफिडेविट में मेजर एस सुरेश द्वारा नाबालिग लड़की की हिरासत में सेना की किसी भी प्रकार की भूमिका से इनकार किया है और यह भी कहा है कि लड़की के बयान वाले वीडियो को बनाने में सेना का हाथ नहीं था।
इसके अलावा जवाब में यह कहा गया है कि सेना द्वारा जो वीडियो जारी किया गया वो पहले से ही सोशल मीडिया पर मौजूद था।
वहीं जम्मू-कश्मीर कोएलेशन ऑफ सिविल सोसाइटी के प्रवक्ता ने इस मामले में कहा कि आखिरकार सेना ने राज्य सरकार और पुलिस पर सब कुछ थोप दिया लेकिन सच जांच के बात ही सामने आएगा।