मौसम विभाग की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए डीसी फारूक अहमद लोन ने शनिवार को बैठक में बर्फ हटाने की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में एसएमसी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पब्लिक वर्कर्स समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि सभी विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (2497458, 2131456), एसएमसी (2474499, 18001807038), आरएंडबी विभाग (2310482), फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (2479488) और पुलिस कंट्रोल रूम श्रीनगर (100) पर संपर्क किया जा सकता है।
वहीं, रविवार को पूरे दिन घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हलकी बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी और बारिश के चलते सूखी ठंड से लोगों को राहत मिली है।