फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला बीएसएफ कर्मी पर एसिड फेंकने के आरोपी की तीन दिन से तलाश

Sat, 31 May 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीएसएफ महिला कर्मी पर एसिड फेंकने वाले आरोपी की तलाश पुलिस तीन दिन से कर रही है। इस संबंध में बुधवार को दोमाना निवासी बीएसएफ महिला कर्मी ने जानीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में कहा था कि गत रविवार को अज्ञात व्यक्ति ने उस पर एसिड फेंका और भाग गया। पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि बीते रविवार को उसकी स्कूटी की टक्कर एक अन्य स्कूटी से हुई। इससे उसकी उससे बहस हो गई थी। कुछ देर के बाद जब वह वापस यूनिट में जा रही थी तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उस पर एसिड फेंक दिया। इसमें उसका हाथ जल गया।
महिला ने पहले बीएसएफ यूनिट में अपना इलाज करवाया। इसके बाद गत बुधवार को जानीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। महिला की शिकायत में दी गई जानकारी को मिलाया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप

जम्मू। त्रिकुटा नगर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। युवती ने वीरवार को त्रिकुटा नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शक्ति कुमार के रूप में हुई है। वह सांबा का रहने वाला है। दोनों एक साथ निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें