थाना दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को बताईं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/मीरां साहिब। उपजिले के पुलिस थानों में वीरवार को थाना दिवस का आयोजन किया। आरएस पुरा थाने में कार्यक्रम में शामिल पूर्व सरपंच जसवीर सिंह समोत्रा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सबसे बड़ी परेशानी ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध हैं। हालात ये हैं कि चोरियों की वारदात बढ़ रहीं हैं लेकिन चोर पकड़े नहीं जा रहे। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
मीरां साहिब थाने में एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह, पवन शर्मा, विजय शर्मा, कैप्टन (रि.) सुखबीर सिंह, मास्टर कुलवंत सिंह, दीपक शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व पंच चंद्र प्रकाश मोनू व पूर्व पंच विरेंद्र कुमार ने विचार रखे। उन्होंने रिंग रोड व मीरां साहिब कस्बे में बदहाल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की। एसपी राथर ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके लिए लोग भी पुलिस से सहयोग करें।