फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में आज पांच बजे खुलेंगी कपड़ा, रेडीमेड और शूज दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोरोना कर्फ्यू में नए दिशानिर्देशों के बाद रियासी नगर में बुधवार को डेयरी और बेकरी दुकानें सुबह सात से 11 और फल-सब्जी व किराना की दुकानें एक बजे तक खोलीं गई। इस दौरान लोगों ने बाजारों में पहुंच कर खरीदारी की। वहीं, वीरवार को नगर में शाम पांच से सात बजे तक कपड़ा, रेडीमेड और जूतों की दुकानें खोलीं जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में दो दिन बाद एक बजे तक किराना दुकानें खोलीं गई, जिस के बाद लोगों खरीदारी की। वहीं, इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। दुकानें बंद होने के बाद फिर से पांबंदियां लगा दी गईं। लेकिन बस अड्डे पर मौजूद किराना सहित कुछ फल दुकानें समय के बाद भी खुलीं रहीं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंद करवाया है। इसके बाद दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। वीरवार को कपड़ा, रेडीमेेड़ सहित बूट-चप्पल की दुकानें शाम पांच से सात बजे खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें