भद्रवाह। उपजिला अस्पताल भद्रवाह में वीरवार को विभिन्न बैंकों और पोस्ट आफिस के कर्मचारियों के कारोना टेस्ट किए गए। इसके अलावा बाजार में आम लोगों के रैंडम सैंपलिंग भी की। नोडल अधिकारी आरिफ खतीब ने बताया कि एडीसी के निर्देश पर सभी कर्मचारियों के आरटीपीसीआर परीक्षण के लिए अभियान चलाया है। पहले चरण में बैंकों, डाकघरों और न्यायपालिका के कर्मियों के टेस्ट किए गए।
उन्होंने बताया कि भाल्ला, दोमेल, एसडीएच भद्रवाह और विभिन्न बाजारों में कर्मचारियों, मजदूरों और यात्रियों सहित 900 सौ लोगों के आरएटी और आरटी-पीसीआर टैस्ट किए हैं।