फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: आतंकी पाकिस्तान में बैठ कर भारतीय नंबरों पर चला रहे ह्वाट्सएप

Tue, 10 Oct 2017 11:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में इस्तेमाल होने वाला सोशल मीडिया उस पार बैठे आतंकियों और पाक खुफिया एजेंसियों के लिए मददगार साबित हो रहा है। आतंकियों और पाक खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने वाले ओवरग्राउंड (ओजी) वर्करों द्वारा सोशल मीडिया से इस तरफ की कई जानकारियां उस पार साझा हो रही हैं। ह्वाट्सएप ग्रुप में कई पाकिस्तानी तक शामिल हैं, लेकिन इसके बारे किसी को पता नहीं चल पाता। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भारतीय कंपनियों के सिम कार्ड पर ओजी वर्कर ने अपने अकाउंट बनाए हैं। इन नंबरों की जानकारी उस पार पहुंचाई गई है। जब इस नंबर पर ह्वाट्सएप चलना शुरू हो जाए, तो शुरू करने के बाद नंबर को कालिंग के लिए इस्तेमाल करना बंद कर दिया जाता है। उक्त नंबर को सिर्फ ह्वाट्सएप के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी नंबर से फिर एक ह्वाट्सएप ग्रुप बनाया जाता है, जिसका नाम इस तरह से रखा जाता है कि उसको देखने वाले को लगे कि यह उसके ही आसपास रहने वाले किसी शख्स का बनाया गया ग्रुप है।

किसी हिंदु संगठन का नाम दिया जाए या फिर किसी को यारी दोस्ती का नाम दिया जाएगा। एक बार जब ग्रुप बन गया तो उसमें सब जानकारियां साझा करने लगते हैं। ग्रुप बनाने वाला पाकिस्तान में बैठकर इस तरफ की जानकारियां प्राप्त कर लेता है। जबकि ग्रुप में शामिल होने वाले लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि वह ग्रुप एडमिन को जानते हैं या नहीं। हालांकि इसमें कुछ ग्रुप छोड़ भी देते हैं, लेकिन कई निरंतर बने रहते हैं और इस बात की परवाह नहीं करते कि वह किस ग्रुप में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी पड़ सकती है विदेश की दोस्ती

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानियों से की जाने वाली दोस्ती भी महंगी पड़ सकती है। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं। सीमांत इलाकों के कुछ युवक विदेश गए हुए हैं। यहां उनकी दोस्ती पाकिस्तान के रहने वाले युवकों से हुई। जब यह युवक घर आते हैं तो उसी ग्रुप में पाकिस्तान के युवक और भारत के रहने वाले युवकों के अन्य दोस्त भी जुड़ जाते हैं।

इसके माध्यम से वह जानकारियां जुटा लेते हैं कि इस पार क्या हो रहा है। यानी यह दोस्ती भारी पड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें