फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों ने पाक और उसके झंडे को बताया गैर इस्लामिक

Sun, 09 Apr 2017 12:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों का ऑडियो वायरल - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद इलाके में हिज्ब के आतंकी नासिर पंडित की पहली बरसी पर कुछ आतंकियों ने उसकी कब्र पर पहुंचकर हवाई फायरिंग कर उसे सलामी दी। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित किया जिसका आडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


इसमें आतंकियों ने अब किसी भी जनाजे या प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी झंडा न लहराने के लिए लोगों से कहा। उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तानी झंडे को गैर इस्लामिक बताते हुए तालिबान की राह पर चलने को कहा। आतंकियों और मौजूद लोगों ने तालिबान जिंदाबाद के भी नारे लगाए।

आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वे जेहाद के लिए गैर इस्लामी पाकिस्तान के झंडे का इस्तेमाल करना बंद करें और भारत की ही तरह पाकिस्तान के खिलाफ भी जेहाद का एलान करें। इसके लिए सरहदों को भूलकर मुस्लिम भाईचारे को स्थापित करें। इस दौरान एक आतंकी ने भारत के खिलाफ लोगों को भड़काया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकियों ने की चुनाव बहिष्कार की अपील

आतंकियों ने की चुनाव बहिष्कार की अपील - फोटो : डेमो फोटो
उसने कहा कि हम आज किसी संगठन या पाकिस्तान के लिए नहीं खड़े हुए हैं, हम सिर्फ इस्लाम के लिए यहां आए हैं। हमने इस्लाम के लिए बंदूकें थामी है, ना कि किसी देश (पाकिस्तान) के लिए। हम इस्लामिक राज चाहते हैं, हम कुरान की शिक्षा को फैलाना चाहते हैं और इसके लिए हमें आपका खून, जिंदगी चाहिए।

पाकिस्तान के खिलाफ तालिबान की लड़ाई का समर्थन करते हुए आतंकी ने कहा कि तालिबान पाकिस्तान में इस्लामिक व्यवस्था का समर्थक है। हमें तालिबान से मोहब्बत करनी चाहिए। उसने इस्लामिक स्टेट और अलकायदा की तरह कश्मीर के लोगों से काले झंडे पर कलमा लिखने की सलाह दी।

आतंकी ने चुनाव बहिष्कार की अपील करते हुए लोगों से कहा कि लोगों को नासिर पंडित, बुरहान वानी और आफाक की शहादत को नहीं भूलना चाहिए और आगामी चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें