फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर किया हमला, दो राइफलें छीनी

Sat, 08 Oct 2016 09:58 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में लगातार दूसरे दिन शनिवार को आतंकियों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस पिकेट पर हमला किया। अब पुलवामा जिले के तुमलेहाल में पुलिस पिकेट पर धावा बोलकर आतंकियों ने दो एके 47 रायफल छीन लिए।
विज्ञापन


इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया ताकि हमलावर आतंकियों को पकड़ा जा सके। 

शुक्रवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में जामनगरी पुलिस पिकेट पर शुक्रवार देर रात आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकियों से मुठभेड़ में कांस्टेबल नजीर अहमद शहीद हो गया जबकि एक पुलिसकर्मी और एक कश्मीरी पंडित नागरिक घायल हो गए। माना जा रहा है कि हमला पुलिसकर्मियों से हथियार लूटने की मंशा से किया गया था। 
  #FLASH: Terrorists snatch two weapons from policemen in Tumlahal village of Pulwama (J&K). More details awaited. — ANI (@ANI_news) October 8, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें