पुराने श्रीनगर के खानकाह ए मौला श्राइन की सुरक्षा में तैनात जवान से आतंकियों ने इंसास राइफल लूट ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि आईआरपी जवान सज्जाद अहमद श्राइन की सुरक्षा में तैनात था। बुधवार की रात कुछ आतंकी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जवान से इंसास रायफल तथा 20 गोलियां लूट लीं।