फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता मर्डर: आतंकियों ने कहा- हैंड्स अप और मार दी गोली, डर कर फरार हो गया था नौकर

Sat, 03 Nov 2018 05:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
BJP J&K secretary Anil Parihar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकियों ने भाजपा नेता और उनके भाई को बिल्कुल नजदीक से गोली मारी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आतंकी नौजवान हैं। वे पहले से ही गली में घात लगाकर नेताओं के इंतजार में बैठे थे। जो गोली मारी गई वह 0.5 एमएम की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की सिक्योरिटी में तैनात दोनों पीएसओ एक-एक कर ड्यूटी देते थे। एक दिन एक आता था तो दूसरे दिन दूसरा। वीरवार की रात भी एक पीएसओ भाजपा नेता के साथ दुकान पर था। जैसे ही दुकान बंद हुई तो उन्होंने पीएसओ को घर जाने को कह दिया। कहा कि दोनों खुद चले जाएंगे। उनके साथ नौकर भी था। नौकर दोनों के पीछे था। 

जैसे ही दोनों गली में पहुंचे कि सामने से निकले दो युवकों ने पिस्टल निकाल कर दोनों से हैंड्स अप कहा और सीधे सिर पर गोली मार दी। यह देखकर नौकर वहां से भाग गया। क्योंकि गोली बिल्कुल पास से मारी गई। इस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इन तमाम बातों की अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की जा रही। इसके बारे में डीआईजी किश्तवाड़, एसएसपी और एएसपी से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें