फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एचडीएफसी बैंक ने फर्जी दस्तखत के आधार पर एक ग्राहक का डीमैट एकाउंट खोल दिया। इस आशय की शिकायत आईजी क्राइम से की गई है।
विज्ञापन

बख्शी नगर के गौरव महाजन की शिकायत के अनुसार वह करन मार्केट इंदिरा चौक शाखा का ग्राहक है। बैंक के अधिकारियों ने बिना उसकी जानकारी के उसके फर्जी दस्तखत से डीमैट एकाउंट खोल दिया। वह पूरी तरह से अपने नाम पर डीमैट ट्रेडिंग अकाउंट खोल जाने के बारे में अनजान है। जब इस धोखाधड़ी का पता चला तो बैंक के अधिकारियों ने लक्ष्य हासिल करने के कारणों का हवाला दिया।
विज्ञापन

धोखाधड़ी को देखते हुए शिकायतकर्ता ने एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रमुख से संपर्क किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी ओर शिकायतकर्ता पर इस मामले को सुलझाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। बैंक अधिकारियों के आपराधिक और गैर-व्यावसायिक दृष्टिकोण से पीड़ित ग्राहक ने आईजी क्राइम का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया जिन्होंने हस्ताक्षर व दस्तावेजों को सत्यापित किया व बिना सहमति के डीमैट एकाउंट खोला। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता के साथ एक संगठित तरीके से धोखाधड़ी की गई है, जिसने अपनी आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर विभिन्न दस्तावेजों में शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर किए। साथ ही खाते से 1299 रुपये काट लिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत आईजी से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जेएनएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें