श्रीनगर। हंदवाड़ा और सोपोर में अलग-अलग ऑपरेशन में पकड़े गए 4 आतंकियों समेत 9 मददगार पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे में काम कर रहे थे। उनके निर्देश पर स्थानीय युवाओं को बहलाकर आतंक की राह में धकेलने का काम करते थे। इसके लिए बकायदा पाकिस्तान से हथियार भी मंगवाते थे। इन्हीं से युवाओं को ट्रेनिंग देकर आतंकी बनाया जाता था। युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए भी गुमराह किया जा रहा है। पकड़े गए चार आतंकियों को भी इन मददगारों ने इस राह पर धकेला था। ये चारों भी इन्हीं की निशानदेही पर पकड़े गए हैं। इनसे भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। जिससे ये बड़ी वारदार की तैयारी में थे। इससे पहले ही जेके पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर दोनों जगह संयुक्त ऑपरेशन अंजाम देकर इन्हें दबोचा। इनसे पूछताछ जारी है। इसमें बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
हंदवाड़ा में पकड़े गए आतंकी और उनके समर्थक
1. परवेज़ अहमद चोपान पुत्र अब्दुल रशीद चोपान निवासी शतपुरा लंगेट (आतंकी)
2. मुदसिर अहमद पंडित पुत्र अब्दुल रेहमान निवासी ईदगाह मोहल्ला लंगेट (आतंकी)
3. मोहम्मद रफी शेख पुत्र मोहम्मद एहसान शेख निवासी ईदगाह मोहल्ला लंगेट (आतंकी)
4. बुरहान मुश्ताक़ वानी पुत्र मुश्ताक़ अहमद निवासी तुलवारी लंगेट (आतंकी)
5. आज़ाद अहमद भात पुत्र अब्दुल र?्ज़ाक़ निवासी शालपुरा लंगेट (आतंकी समर्थक)
6. अलताफ़ बाबा पुत्र सलीम दीन निवासी रफियाबाद बाबागुंड (आतंकी समर्थक)
7. इरशाद अहमद निवासी सिलीकूट उड़ी (आतंकी समर्थक)
हंदवाड़ा में बरामद हथियार
1. एके.47 - 3
2. एके.47 मैगजीन- 8
3. एके राउंड - 332
4. हैंड ग्रेनेड -12
5. पिस्टल- 3
6. पिस्टल मैगजीन - 6
7. पिस्टल राउंड -24
8. लश्कर आतंकी संगठन का लेटर पैड
सोपोर से पकड़े गए आतंकी समर्थक
1. वसीम अहमद गोजरी पुत्र ग़ुलाम मोहिउदीन निवासी नूरबाग सोपोर
2. जुनैद रशीद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी नूरबाग सोपोर
सोपोर में बरामद हथियार
1. पिस्टल - 1
2. पिस्टल मैगजीन - 2
3. पिस्टल राउंड -5
4. यूबीजीएल लांचर - 1
5. यूबीजीएल र्ग्रेनेड - 2
7 दिन में चार लोगों की हत्या कर चुके आतंकी
27 मार्च को कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके के बाला में आतंकियों ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
22 मार्च को पुलवामा के काकपोरा चौराहे पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था।
23 मार्च को ही पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के अबहामा में तीन आतंकियों ने पीडीपी कार्यकर्ता के अपहरण की कोशिश की।
26 मार्च को पुलवामा के ही बेलव गांव में सीआरपीएफ की 183 बटालियन की पोस्ट को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई।
1 अप्रैल को आतंकियों ने कुलगाम जिले में दो लोगों की हत्या कर दी थी।
2 अप्रैल को अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया लेकिन आतंकी हाथ नहीं लगे।
इस साल कितने आतंकी पकड़े, कितने मारे
गौरतलब है कि इस साल अब तक 70 से ज्यादा आतंकी समर्थकों को पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। 28 आतंकी कमांडरों को भी मार गिराया गया है। उतरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सेना ने दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया है।