फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K:अनंतनाग में बुर्का पहनकर आतंकियों ने बैंक से 5 लाख रुपए लूटे

Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बंदूकधारी बुर्का पहने आतंकियों ने बैंक से पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना के पीछे हिज्ब के आतंकियों का हाथ बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12:03 बजे एक सफेद आल्टो कार में चार आतंकी जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की आरवनी शाखा पर पहुंचे। चार में से तीन आतंकी बैंक में दाखिल हुए जिनमें से दो के पास हथियार थे। दो आतंकियों ने बुर्का डाल रखा था, जबकि एक चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। बैंक में उन्होंने तोड़फोड़ भी की। बैंक कर्मचारियों को हथियार के बल पर डरा धमकाकर दस मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बैंक से 5.20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला, जिससे यह पता चल पाया है कि घटना को अंजाम देने में हिज्ब के आतंकियों का हाथ है। फुटेज में देखने को मिला कि दो हथियारबंद आतंकियों में से एक के पास एके-47 और दूसरे के पास इंसास राइफल थी। पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। कितने रुपये लूटने से बच गए, इसके बारे में भी बताने को कहा गया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इसके पहले भी आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में बैंक लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। लश्कर द्वारा बैंक लूट की घटनाओं में गैर कश्मीरियों के इस्तेमाल करने संबंधी मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के युवक को मारे गए लश्कर आतंकी बशीर लश्करी के घर से पकड़ा गया था।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें