फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की मौत के बाद दक्षिण कश्मीर में तनाव, शोपियां में कासो के दौरान हिंसक प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2017 10:28 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को दो आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में सोमवार को पुलवामा जिले में रहा बंद। सभी दुकानें, कारोबारी इदारे बंद रहे। सड़कों से यातायात भी गायब रहा। पुलवामा, त्राल, अवंतीपोरा और आस-पास के इलाकों में पूरी तरह बंद का असर देखने को मिला।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर में रेल सेवाएं भी स्थगित रही। हिंसा की आशंका में बडगाम-बनिहाल रेल लिंक पर सेवाएं ठप रखी गई। बडगाम-बारामुला रेल लिंक पर सेवाएं समान्य रूप से जारी रही। वहीं शोपियां जिले के केलर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं।

इलाके में आतंकियों का इनपुट होने के चलते सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थर बरसाए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें