फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में पूर्व एमएलसी के घर से आतंकियों ने लूटी चार एके-47 रायफल, घाटी में हाई अलर्ट,

Sun, 30 Dec 2018 04:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी मुजफ्फर पर्रे के शहर में स्थित आवास से रविवार को आतंकियों ने चार एके-47 राइफलें लूट लीं। गार्ड रूम में तैनात चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद श्रीनगर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में आने व जाने वाले रास्तों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

सूत्रों के अनुसार, जवाहर स्थित आवास के गार्ड रूम में बिजलीकर्मी बनकर दाखिल हुए। आतंकियों ने ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसकर्मी की कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद चारों पुलिसकर्मियों की एके 47 राइफल लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इससे पहले इसी साल सितंबर में पीडीपी के एक पूर्व विधायक के घर सुरक्षा में तैनात एसपीओ आदिल बशीर सात हथियार लेकर फरार हो गया था।

बाद में वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। इससे पहले भी आतंकियों द्वारा नेताओं के घर से तथा पुलिस पोस्ट पर हमला कर हथियार लूटने की भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

चार में एक ही पुलिसकर्मी था ड्यूटी पर
सूत्रों के अनुसार, घर पर चार में से दो पुलिसकर्मी ही ड्यूटी पर थे। इन दोनों में से एक किसी निजी काम से निकला था। घर के अंदर घुसने वाले आतंकियों ने पुलिसकर्मी से कहा कि वह बिजलीकर्मी हैं और बिजली की तार ठीक करनी है। इसके बाद आतंकी हथियार लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें