फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर किया ग्रेनेड हमला, आठ लोग घायल

Tue, 18 Jun 2019 07:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लगातार कार्रवाई से बौखलाए आतंकियों ने मंगलवार की शाम दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलवामा पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें आठ नागरिक घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को आतंकियों ने थाने को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया। इससे वहां से गुजर रहे आठ नागरिक घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई। तत्काल घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। यहां चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। 

इधर बीच दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बलों की ओर से लगातार आपरेशन चलाया जा रहा है जिसमें कई आतंकी मारे जा चुके हैं। इससे आतंकी संगठनों में बौखलाहट है। इसी के चलते सोमवार को भी आतंकियों ने पुलवामा में सेना के पेट्रोलिंग वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन

 


उधर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। जबकि दो आतंकियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों ने एक घर में दो आतंकियों को घेरा था। बता दें कि बीते 24 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें