दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। एक अधिकारी ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। ऑपरेश सफल रहा है।
उन्होंने बताया कि आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 50 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हकरीपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों ने जैसे ही संदिग्ध मकान को घेरा तो आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में उनपर फायरिंग की, जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए।