फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर किया हमला, पूरा इलाका सील कर तलाश जारी

Fri, 25 Sep 2020 08:00 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने दक्षिण कश्मीर के लघु सचिवालय में तैनात सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


हालांकि हमले में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।


मालूम हो कि इन दिनों आतंकी आए दिन सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को ही मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया था। 

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि केसरमुल्ला में सीआरपीएफ पार्टी के 117 बीएन पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के एक एएसआई यानी एनयू बडोले घायल हो गए। 

मौके से भागने से पहले आतंकियों ने एएसआई से एक एके -47 राइफल और एक मैगजीन छीनने में भी कामयाबी हासिल की। घायल अधिकारी को 92 बेस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उन्होंने ज्यादा खून बह जाने के कारण दम तोड़ दिया।

वहीं बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खाग इलाके में आतंकियों ने ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) के निर्दलीय चेयरमैन भूपेंद्र सिंह की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें