फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके बोर्ड केअधीन निजी स्कूलों में एक ही समय पर होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग जेके बीओएसई के तहत आने वाले सभी प्राइवेट स्कूलों में एक ही कैलेंडर के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा। फीस फिक्सेशन कमेटी ने शिक्षा विभाग को सूचित किया कि उनके पास विद्यार्थियों के अभिभावकों की बहुत सी शिकायतें आ रही हैं, प्राइवेट स्कूल अलग-अलग तरीके से और अलग समय पर दाखिला करते हैं, इससे विद्यार्थी दाखिले के लिए मनमाना स्कूल चुन नहीं पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए कैलेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

कैलेंडर में कश्मीर संभाग और जम्मू के विंटर जोन के स्कूल भी शामिल किए जाएंगे। इन स्कूलों में दाखिले के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद सितंबर के आखिरी हफ्ते में आवेदन फार्म जारी किए जाएंगे। स्कूलों की तरफ से 10 अक्तूबर तक सभी चयनित और वेटिंग लिस्ट वाले विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 20 अक्तूबर तक चयनित विद्यार्थियों से फीस जमा की जाएगी।
वहीं जम्मू संभाग के स्कूलों में दाखिले के लिए जनवरी के तीसरे हफ्ते में अधिसूचना जारी होगी जिसके बाद जनवरी के आखिरी हफ्ते में आवेदन फार्म जारी होंगे। स्कूलों द्वारा 10 फरवरी तक चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी और वेटिंग लिस्ट के विद्यार्थियों की सूची भी जारी होगी। वहीं 20 फरवरी तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी होगी। इसके अलावा स्कूलों को भी दाखिले से संबंधित सारी जानकारी स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी। जो स्कूल इसका पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें