फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करने की फिराक में आतंकी

Tue, 19 Sep 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
घुसपैठ करने के मिले इनपुट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
भारत पाक अतर राष्ट्रीय सीमा से पाक रेंजर आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरो की और से मोर्टार से गोले बरसाए जा रहे हैं। गोलाबारी की आड़ में सांबा सेक्टर से आतंकियाें को घुसपैठ करवाए जाने की पाक रेंजराें की योजना है।
विज्ञापन


सूत्राें की माने तो जैश ए मोहम्मद के आतंकी गत एक माह से सेक्टर के उस पार ढेरा जमाए बैठे हैं। अब वह गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। सूत्राें की माने तो रामगढ़ के सामने पाक की लैहरी कलां पोस्ट और हीरानगर के बबिया के सामने पाक की सुकमाल पोस्ट पर आतंकियों के लांचिंग पैड भी हैं।

वहां से आतंकियाें को रैकी करवा कर नदी नालों के रास्ते घुसपैठ करवाए जाने की इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। सूत्राें का कहना है कि अरनिया सेक्टर से घुसपैठ का प्रयास असफल होने पर आतंकी अब सांबा सेक्टर से घुसपैठ करवाने की फिराक मेें हैं।
विज्ञापन


जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्रोें में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिन रात नाके लगा कर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। बीएसएफ के जवान भी आतंकियाें के घुसपैठ के प्रयासाें को विफल बनाने के लिए अति सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें