फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाने की साजिश में आतंकी

Fri, 28 Apr 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकवादी
विज्ञापन
आतंकियों का निशाना घाटी में आ रहे पर्यटकों पर है। आतंकी पर्यटकों को भी निशाना बनाना चाहते हैं। कुपवाड़ा के पंजगाम में हमला करने वाले आतंकी हमले से पहले पूरे इलाके में रेकी करके गए थे। स्थानीय गाइड ने उन्हें कैंप के बारे में जानकारी मुहैया कराई। आतंकियों को स्थानीय स्तर पर काफी मदद की गई।
विज्ञापन



खुफिया एजेंसियों के पास इसकी जानकारी पहुंची है। हमला करने से पहले आतंकियों की पाकिस्तान में बातचीत भी हो रही थी। जैसे ही यह लोग कैंप तक पहुंचे तो इन लोगों ने अपने बात करने वाले यंत्रों को जला दिया। वहीं पिछले दो साल में जैश-ए-मोहम्मद का यह छठा बड़ा हमला है। इसके पहले दो बार उड़ी, पठानकोट, नगरोटा, दीनानगर में हमले हो चुके हैं।

सेना पर बड़े हमले जैश-ए-मोहम्मद की ओर से ही किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि लश्कर और जैश एक रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। लश्कर हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर कश्मीर के भीतर घुसकर सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं, जबकि जैश हर छह महीने के बाद एक बड़ा हमला कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव के बाद से ही तनाव

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
9 अप्रैल को घाटी में हुए उपचुनाव के बाद से ही घाटी में तनाव है। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में आतंकी हमले तेज हुए हैं। 24 अप्रैल को पीडीपी नेता की हत्या कर दी गई। 17 अप्रैल ने एनसी से जुड़े एक वकील की शौपियां में हत्या कर दी। 26 मार्च को कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर हमला हुआ। 23 फरवरी को शोपियां में आर्मी पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला हुआ। नवंबर 2016 में नगरोटा में आतंकी हमला हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें