फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर किया ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायल

Fri, 24 Jan 2020 09:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला श्रीनगर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुराने शहर के नूरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हुआ है। हमले में घायल जवान को अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन




उधर पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की शिनाख्त हो गई है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा यह पाकिस्तानी दहशतगर्द आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में अबु सैफुल्ला और अबु कासिम के नाम से सक्रिय था। वह डेढ़ साल से अधिक समय से अवंतीपोरा के त्राल और ख्रीव इलाके में सक्रिय था। वह जुलाई 2013 में कुपवाड़ा जिले में मारे गए जैश प्रमुख कारी यासिर का करीबी सहयोगी था। 

पिछले साल हुई दो आम नागरिकों अब्दुल कादिर कोहली और मंजूर अहमद के अपहरण और हत्या तथा एक दुकानदार नसीर अहमद गनी को घायल करने के मामले में सैफुल्ला आरोपी था। वह एसपीओ को अपनी नौकरियां छोड़ने और गैर स्थानीय मजदूरों को घाटी छोड़ने की धमकी देने से संबंधित पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अबु सैफुल्ला मंगलवार सुबह पुलवामा के अवंतिपोरा इलाके में जैंत्राग गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान स्थानीय सहयोगी के साथ घिर गया था। गांव से एक किलोमीटर दूर नागंदर गांव के जंगल में बुधवार को दोबारा शुरू हुई मुठभेड़ मेंवह मारा गया था तथा उसका साथी फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें