फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के हसनपोरा में आतंकी हमला, पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद शहीद

Sat, 29 Jan 2022 11:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर

सार

आतंकियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर फायरिंग की। जिसमें वह शहीद हो गए। आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आतंकवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के अनंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर फायरिंग की। खून से लथपथ मागरे को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना हसनपोरा बिजबेहरा इलाके की है।

विज्ञापन




कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों ने हसनपोरा में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस हमले में मागरे शहीद हो गए हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या की निंदा की है। सिन्हा ने कहा कि अली की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सिन्हा ने अली के परिजनों को भरोसा दिलाया कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें