दो आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों में पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस और सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान देर रात तक जारी था।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के बोमई इलाके में वीरवार शाम को सुरक्षाबलों ने कासो चलाया।
उन्हें इस इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले थे। इसके आधार पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 179 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात तक इलाके में छानबीन जारी थी।