दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ कैंप पर शनिवार को आतंकियों ने फायरिंग की। सीआरपीएफ के जवानों की जवाबी कार्रवाई से आतंकी भागने को मजबूर हो गए। वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सीआरपीएफ समेत अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के तहाब इलाके में स्थित सीआरपीएफ की 182 बटालियन के कैंप पर शनिवार की शाम करीब 8 बजे दो से तीन आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आतंकियों ने कैंप की ओर एक ग्रेनेड भी दागा, लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
J&K: Terrorists fired at a company post of CRPF located at Tahab, Pulwama. CRPF retaliated, firing stopped. No loss or injuries reported pic.twitter.com/4ueleZuxrF
— ANI (@ANI_news) March 11, 2017