फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर कोहरे की आड़ में हो सकती है घुसपैठ

Sat, 04 Feb 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकी अब दिन में भी सक्रिय - फोटो : File Photo
विज्ञापन
निचले मैदानी इलाकों में छा रहे कोहरे के बीच सीमा पार हलचल तेज हो गई है। अमूमन देर रात या फिर तड़के अंधेरे के बीच घुसपैठ की ताक में रहने वाले आतंकी अब दिन में भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन



वीरवार को सांबा सेक्टर की कटाव पोस्ट पर ग्रेनेड और फायरिंग से हमला करने वाले आतंकी दिन में ही तारबंदी के नजदीक पहुंच गए थे, हालांकि हमले को बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई ने ऐन मौके पर नाकाम कर दिया।

खुफिया सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले कुछ समय से लगातार एक आतंकी समूह की मूवमेंट के इनपुट मिल रहे थे। माना जा रहा है कि सांबा की अग्रिम चौकी पर हमला करने वाला यही समूह था जिसे वापस पाकिस्तान खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि भारी मात्रा में गोला बारूद से लैस होकर आतंकियों ने दोपहर 3.30 बजे हमले को अंजाम देने की कोशिश की, जबकि आतंकी घुसपैठ और हमले की रणनीति अंधेरे के दौरान की रहती है। 
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद एजेंसियां सतर्क

आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद एजेंसियां सतर्क - फोटो : demo pic
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग एजेंसियाें के पास अब भी इनपुट हैं कि कोहरे का फायदा उठाकर आतंकी सांबा से लेकर पंजाब के गुरदासपुर जिले से सटी सरहद से घुसपैठ या फिर हमले को अंजाम दे सकते हैं। सांबा सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तान की सुखमल पोस्ट, हीरानगर सेक्टर के सामने अभ्याल डोगरा जैसी कुछ चौकियाें पर संदिग्ध हलचल जारी है।

उल्लेखनीय है कि रात के अंधेरे में संदिग्ध हरकत को ताड़ने के लिए बीएसएफ थर्मल इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल करती है। इससे कई हमलाें को नाकाम करने में मदद मिली है, लेकिन पाकिस्तान की तरफ उगी बड़ी झाड़ियां घुसपैठियों के लिए आड़ का काम करती हैं। ऐसे में कोहरा छाने से परिस्थितियों घुसपैठ के लिहाज से और भी संवेदनशील हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें