फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल

Mon, 19 Oct 2020 11:14 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सीआरपीएफ दल पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में सोमवार को संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। दरअसल गंगू इलाके के पास सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

इससे पहले रविवार को पुलवामा जिले के त्राल में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। हमले में सहायक उप निरीक्षक आसिम अली और एक स्थानीय निवासी घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय निवासी मेहराजउद्दीन अहमद को हल्की चोट आई थी।

रविवार सुबह 11:30 बजे आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में ग्रेनेड से हमला कर दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने 180 बीएन की सीआरपीएफ पार्टी पर एक ग्रेनेड फेंका था, जिसमें सीआरपीएफ के एएसआई आसिम अली घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें