फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप के पास किया हमला, गोलीबारी के बाद फेंका ग्रेनेड

Mon, 22 Jun 2020 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने सोमवार रात सीआरपीएफ कैंप के समीप ग्रेनेड से हमला किया। इस दौरान आतंकियों की ओर से भारी फायरिंग भी की गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी की है साथ ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन और मिल रही सफलता से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। लोगों में दहशत पैदा करने के लिए आतंकवादी इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं सेना आतंकियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान कर रहा सीजफायर का उल्लंघन

आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना सीमा पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने कृष्णाघाटी सेक्टर और नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की। साथ ही मोर्टार शेलिंग कर सेना की चौकियों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। वहीं राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। राजोरी में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान और एक नागरिक घायल भी हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए हवलदार दीपक कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हवलदार दीपक कार्की एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें