फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर : फिदायीन हमले में कमांडेंट शहीद, 10 जवान घायल, 2 आतंकी ढेर

Tue, 16 Aug 2016 11:08 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घर में छिपे हुए आतंकियों पर फायरिंग करते सीआरपीएफ के जवान - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर फिदायीन हमला किया है। इस हमले में 8 जवान घायल हो गए हैं जबकि दो आंतकी मारे गए हैं। मुठभेड़ फिलहाल खत्म हो गया है। आतंकियों ने एक घर में पनाह ले रखी थी। 
विज्ञापन


इन एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 और आठ मैगजीन और काफी मात्रा में गोला-बारुद बरामद हुआ है। हालांकि मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुराने श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में सुबह आठ बजे के करीब कुछ फिदायीन हमलावरों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला कर दिया। यह हमला उस वक्त किया गया जब इलाके में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की जा रही थी।  
विज्ञापन


 

अभी भी एक आतंकी के घर में छिपा हुआ हैं

- फोटो : Amar ujala
आतंकी हमले में अब तक 8 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलें में 47 बटालियन के कमांडेंट प्रमोद कुमार को सिर गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रमोद कुमार आसनसोल पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। 

इस घटना में जम्मू कश्मीर पुलिस के भी दो जवान घायल हुए है। आतंकियों सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे जम्मू कश्मीर पुलिस की पार्टी पर भी आतंकियों ने फायरिंग की थी। इसमें एक पुलिसकर्मी और पुलिस का ड्राइवर घायल हो गया है।

आपको बताते चलें कि श्रीनगर के जिस इलाके में एनकाउंटर चल रहा है वह परेड स्थल से मात्र 5 किमी की दूरी पर स्थित है। जहां पर सुबह के समय जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने झंडारोहण किया था। 
विज्ञापन

उरी में दो आंतकी ढेर

FILE PHOTO - फोटो : PTI
दूसरी तरफ उत्तरी कश्मीर उरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया है। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों को सुरक्षाबलों ने एक बार फिर से नाकाम कर दिया। 

सोमवार तड़के उरी सेक्टर में एलओसी पर सुरक्षाबलों ने हलचल देखी। पहले से सतर्क जवानों ने जब सर्च शुरु की तो सीमा पर कर भारतीय सीमा में छुपे विदेशी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरु कर दी। आतंकियों की फायरिंग का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की जिसमें दोनों आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें