फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले तीनों लश्कर आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा

Wed, 06 Dec 2017 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना के काफिले पर हमला - फोटो : ani
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में सोमवार को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। दोपहर बाद घात लगाए आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल है। हमले के बाद भागे आतंकियों को घेरकर सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। 
विज्ञापन


वैद्य ने ट्वीट कर कहा कि 'पहले अबू इस्माइल और अब ये तीन अबू माविया, फुरकान और यावर ग्रुप के साथ ही अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले सभी आतंकी खत्म हो गए हैं।'
  With the elimination of Abu Ismail earlier & now these three Abu Mavia , Furkan & Yawar group that attacked Amarnath Yatries is wiped out. — Shesh Paul Vaid (@spvaid) December 5, 2017
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर पुलिस के चीफ SC वैद्य ने ट्वीट कर कहा, 'हमने तीसरे आतंकी की भी बॉडी को एनकाउंटर साइट से रिकवर कर लिया है, और चौथे आतंकी को घायल अवस्था में जिंदा पकड़ा गया है।'
  Body of third terrorist Yawar a local was also recovered from encounter site & 4th terrorist caught alive in injured condition. Well done boys. — Shesh Paul Vaid (@spvaid) December 5, 2017


पढ़ें:- J&K: क्रालगुंड पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, पुंछ में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
  बता दें कि,  आतंकी संगठन लश्कर ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसके बशीर लश्करी शहीद स्क्वायड ने हमले को अंजाम दिया है, जिसमें सेना के चार जवान मारे गए और कई घायल हैं।  काजीगुंड के बोनिगाम इलाके में आतंकियों ने सेना के काफिले पर फायरिंग करने के बाद मौके से भागकर पास की एक बिल्डिंग में पनाह ले ली थी।
विज्ञापन

सेना के काफिले पर हमला - फोटो : ani
इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना के काफिले को आतंकियों ने 12:40 बजे निशाना बनाया।

पढ़ें:- पाकिस्तान: पेशावर में आतंकी हमला, 3 आतंकी ढेर, 9 स्टूडेंट्स की मौत

काफिला श्रीनगर की ओर जा रहा था तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया जबकि रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) का एक जवान घायल  हुआ है। मुठभेड़ के दौरान जिस बिल्डिंग में आतंकी छिपे हुए थे, उसे विस्फोट से उड़ा दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें