फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-श्रीनगर हाईवे को निशाना बनाने की फिराक में हैं आतंकी

Sat, 18 Jul 2020 04:15 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-श्रीनगर हाईवे को निशाना बना सकते हैं। कुलगाम में पाकिस्तानी जैश कमांडर वालिद समेत तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना की 9 आरआर के कमांडर ब्रिगेडियर वीएस ठाकुर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बिग्रेडियर ठाकुर ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में इस समय 130 आतंकी मौजूद है। इनमें 30 पाकिस्तानी हैं। ये दहशतगर्द जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को निशाना बनाने की फिराक में है। नेशनल हाईवे 44 पर हमले की योजना बना रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये पूरा इलाका बेहद संवेदनशील है और सेना अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने फिलहाल यात्रा की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रा 21 जुलाई से शुरू हो सकती है। हाईकोर्ट ने भी सरकार से इस पर तत्काल फैसला लेने को कहा है। इस बार प्रतिदिन सिर्फ 500 लोगों को यात्रा पर भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें