फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाहट और हताशा में एसपीओ को निशाना बना रहे आतंकी : डीजीपी

Fri, 21 Sep 2018 10:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि आतंकी बैखलाहट और हताशा में पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं। शोपियां में तीन पुलिसकर्मियों की अपहरण के बाद हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखलाहट में हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को साफ्ट टारगेट समझते हुए निशाना बनाया है। डीजीपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि दो एसपीओ और एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मार दी गई। यह आतंकी संगठनों की निराशा का परिणाम है। घटना के बाद पुलिसकर्मियों के इस्तीफे से जुड़ी खबरों को उन्होंने अफवाह बताया। डीजीपी ने कहा कि इससे बचना चाहिए। पुलिस जनता के लिए काम करती है, किसी को चोट पहुंचाने के लिए पुलिस काम नहीं करती। एसपीओ पुलिस फोर्स के लिए अहम हैं।
 
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हमारे दो एसपीओ और एक पुलिस कांस्टेबल को शहीद किया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से आतंकियों को भारी नुकसान उटाना पड़ा है। इसलिए  वैसे संगठन निराशा में हमले कर रहे हैं। आतंकियों को सबसे छोटे लेवेल पर एसपीओ साफ्ट टारगेट नजर आते हैं खासकर तब जबकि वे छुट्टी पर घर गए हों। यह कायरतापूर्ण हरकत है। उसकी समाज के हर वर्ग की ओर से निंदा हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसपीओ को अपनी पसंद का काम करने का अधिकार है। एसपीओ अवाम की खिदमत कर रहे हैं।एसपीओ के इस्तीफों पर उन्होंने कहा कि इन अफवाहों पर यकीन नहीं किया जाना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो हम इस पर गौर करेंगे। हम एसपीओ की सुरक्षा की गांरटी देते हैं और उनके लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। एसपीओ लोकल हैं और इनके घर परिवार इसी क्षेत्र में हैं। आए दिन यह लोग घर के काम आदि से घर जाते हैं। इस क्रम में अपहरण के बाद उनकी हत्या की जाती है तो यह निंदनीय है।दोषी लोगों की जल्द पहचान कर ली जाएगी और उनके खिलाफ खटोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें