फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी जीनतुल इस्लाम लश्कर छोड़ अल-बद्र संगठन में हुआ शामिल, सुरक्षा बलों की सूची में टॉप-5 में शामिल

Wed, 31 Oct 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी जीनतुल इस्लाम - फोटो : फाइल
विज्ञापन
घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तौइबा की कमान संभालने वाला जीनतुल इस्लाम अल-बद्र में शामिल होने की सूचना है। इसकी पुष्टि आतंकी संगठन अल-बद्र के प्रवक्ता आतिफ हाजिजी ने एक ऑडियो जारी कर की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


सनद रहे 10, जुलाई 2017 को अमरनाथ यात्रा की बस पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अबू इस्माइल के मारे जाने के बाद जीनतुल इस्लाम को घाटी में लश्कर की कमान सौंपी गई थी। वर्तमान में वह घाटी में सुरक्षा बलों की ओर से जारी सूची में टॉप-5 में शामिल है।

कौन है जीनतुल इस्लाम  
-28 वर्षीय जीनतुल इस्लाम नवंबर 2015 में लश्कर में भर्ती हुआ था। वो आईईडी एक्सपर्ट माना जाता है।
-इस्लाम को 2008 में पहली बार गिरफ्तार किया गया था और अल-बद्र का सदस्य होने के चलते उसपे पीएसए लगाया गया था। वह अल-बद्र के लिए एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्लू) के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन

-सूत्रों के अनुसार उसे 2011 में रिलीज किया गया था जिसके बाद उसने एलईटी में शामिल होने से पहले कुछ समय के लिए अपने पिता के साथ काम किया। स्थानीय मस्जिद में उसके पिता इमाम थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें