फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में कृष्णा ढाबा पर हमला करने वाले तीनों आतंकी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 Feb 2021 06:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Srinagar terror attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में कृष्णा ढाबा पर आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सुहैल अहमद मीर निवासी नौगाम, ओवैस मंजूर सोफी निवासी डंगरपोरा और विलायत अजीज मीर निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आतंकियों के पास से हथियारों के साथ ही हमले के दौरान इस्तेमाल होने वाली बाइक सहित कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। तीनों ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

बता दें कि सोनवार क्षेत्र में कृष्णा ढाबा पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें एक कर्मचारी घायल हुआ था। घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर विदेशी प्रतिनिधिमंडल एक होटल में ठहरा था। इस हमले की जिम्मेदारी मुस्लिम जांबाज फोर्स ने ली थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शहर की कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे को जहां गोली मारी गई वह जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आवास से सिर्फ 200 मीटर दूर है। यहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सेना की 15वीं कोर का मुख्यालय भी है और कुछ ही दूरी पर गुपकार रोड है जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का आवास है।

इससे पहले इसी वर्ष 2 जनवरी को आतंकियों ने एक गैर स्थानीय स्वर्णकार सतपाल सिंह की  भी आतंकियों ने हत्या कर दी थी। वह पिछले चार दशक से यहां रह रहे थे। उस समय भी यह बात सामने आई थी कि हमले के पीछे डोमिसाइल सर्टिफिकेट एक कारण है।

राजनयिकों के पहले दौरे के समय हुई थी पांच मजदूरों की हत्या
अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अक्टूबर 2019 में यूरोपीय राजनयिकों के पहले दल ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान आतंकियों ने शोपियां जिले में पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें