नियंत्रण रेखा के पार 200 आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में तैयार बैठे हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात जवानों द्वारा उस पार से बार बार की जा रही घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया गया है।
पर एलओसी पार आधुनिक हथियारों से लैस आतंकी कश्मीर में आई बाढ़ से बनी विपरीत परिस्थितियों का लाभ उठाने की फिराक में हैं। श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के जीओसी सुब्रत साहा ने कहा कि 200 के करीब आतंकी घाटी में भी सक्रिय हैं।
आतंकियों को मार गिराने और आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए घाटी में भर में सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बना दिया गया है। इसके साथ
ही घुसपैठ की तमाम कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए नियंत्रण रेखा पर भी पूरी चौकसी बरती जा रही है और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।