फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा हमला मामले में खुलासा, विजयपुर इलाके में एक रात रुके थे आतंकी

Tue, 20 Dec 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
नगरोटा में हमला करने वाले आतंकी एक रात जम्मू के पास विजयपुर इलाके में रुके थे। सूत्रों का कहना है कि यह आतंकी विजयपुर के पास किसी के घर में रुके थे। इनकी मदद विजयपुर से पकड़े गए संदिग्ध ने की थी। सीआई इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सीआई ने कुछ दिन पहले एक संदिग्ध को पकड़ा था। यह संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर बताया जा रहा है। जिसने घुसपैठ के बाद आतंकियों की मदद की और उन्हें घुसपैठ के बाद एक रात रुकने में भी जगह दिलाई। इस शख्स का कनेक्शन कश्मीर से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

कश्मीर में ही इसकी आतंक के आकाओं से बातचीत हुई थी। इसके आधार पर नगरोटा आतंकी हमला हुआ। हमले के लिए इसका सहारा लिया गया। 
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक उड़ाने की थी योजना

रेलवे ट्रैक उड़ाने की थी योजना - फोटो : demo
सूत्रों का कहना है कि कुछ और ओवर ग्राउंड भी इस मामले में पकड़े जा सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि सांबा में मिली सुरंग से ही यह लोग घुसपैठ कर आए होंगे।

नगरोटा में हमला करने वाले आतंकी पहले आ गए थे। जबकि घुसपैठ में मारे जाने वाले आतंकी दूसरे दल में शामिल थे। इनको भी बाद में घुसपैठ कर रेलवे ट्रैक को उड़ाने की योजना थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें