फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा से हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार, पिस्टल व सेटेलाइट फोन बरामद

Mon, 14 Jan 2019 01:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • ए कैटगरी का है आतंकी
  • सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं,
  • कई आतंकी वारदातों में रहा है शामिल

 
विज्ञापन
Sarfaraz Ahmed Sheer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले से सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया। ए कैटगरी के इस आतंकी के पास से हथियार के साथ ही सेटेलाइट फोन भी बरामद किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इससे पूछताछ में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर अजास के पास छमपाजपोरा में 13 राष्ट्रीय राइफल्स, 162 टेरिटोरियल आर्मी तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इसकी शिनाख्त हिजबुल आतंकी सरफराज अहमद शीर (निवासी-कोयल मुकाम, टंगपथरी-बांदीपोरा) के रूप में हुई।

जांच के दौरान उसके पास से पिस्टल, सेटेलाइट फोन तथा अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार वह अक्तूबर 2014 से सक्रिय था। वह हिजबुल के आतंकी मुश्ताक शीर व अबु इस्माइल के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह सुमलर ग्रुप के साथ भी जुड़ा हुआ था, जिसे दो महीने पहले बांदीपोरा में निष्क्रिय किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस साल आतंकियों के पकड़े जाने का दूसरा मामला

इस साल में आतंकियों के पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर हिजबुल के दो आतंकियों को शोपियां से गिरफ्तार किया था। इनमें एक नाबालिग है। दोनों हिजबुल के एरिया कमांडर नवीद बाबू के बेहद करीबी हैं। वह दिल्ली-एनसीआर से हथियार लेकर आ रहे थे। इनके कब्जे से एक पिस्टल व 14 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें