फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्राल में मारे गए बासित अहमद पररे के तीन भाई भी थे आतंकी, एक न्यूटन के नाम से जाना जाता था

Sat, 27 Jun 2020 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
त्राल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में मुठभेड़ में मारा गया आतंकी बासित अहमद पररे परिवार का चौथा बेटा था जिसने आतंकवाद का रास्ता अपनाया था। बासित 27 मई 2020 से लापता था। इससे पहले इशफाक अहमद पररे, तारिक अहमद पररे और शकूर पररे हथियार उठा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
त्राल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
16 मार्च 2015 को इशफाक अहमद पररे ने अपने पिता से ट्यूशन फीस के लिए एक हजार रुपये मांगे। पिता मोहम्मद इस्माइल पररे ने पैसे दे दिए, वो आखिरी दिन था जिस दिन इशफाक को जिंदा देखा। 3 मार्च 2016 को इशफाक का शव घर पहुंचा। वह एक मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
त्राल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इशफाक गणित में काफी अच्छा था। उसे उसके दोस्त न्यूटन के नाम से बुलाते थे। इसी परिवार के तारिक अहमद पररे और शकूर पररे ने भी आतंकवाद का रास्ता अपनाया था।

यह भी पढ़ेंः जब भारतीय वायुसेना के चार जांबाजों ने पाकिस्तान में घुसकर उड़ाई थी हथियारों से भरी ट्रेन

 

4 of 5
त्राल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि त्राल इलाके के चेवा गांव में 17 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार शाम लगभग छह बजे चेवा गांव में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। इस दौरान घेरा सख्त होने पर एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक फायरिंग जारी रहने के बाद सुरक्षाबलों ने अंधेरे के कारण ऑपरेशन स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः आतंक मुक्त त्रालः हम्माद के बाद जुगनू बना था हिज्ब का कमांडर, ठिकाने समेत ऐसे उड़ाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान फ्लड लाइट लगाई गईं ताकि आतंकी भाग न सकें। पूरे गांव में घेराबंदी जारी रही। शुक्रवार सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। सुबह साढ़े सात बजे तक पहला, नौ बजे तक दूसरा और 10 बजे तीसरा आतंकी मारा गया। इनसे 2 एके 47 राइफल, 6 एके मैगजीन, 5 एके राउंड, 1 पिस्टल, 1 पिस्टल मैगजीन, 4 पिस्टल राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें